सतबरवा: चामा गांव में 5 लाख के गहने और 75 हजार रुपये नकद चोरी, दरवाजा साड़ी और कपड़ों से बंद कर चोरी की गई
सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल के चामा गांव में उपेंद्र कुमार सिंह के घर में चोरी हो गई। पांच लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति चोरों को हाथ लगी। सोने-चांदी के जेवरात तथा 75 हजार रुपए नगद गायब हुए हैं। नगद राशि धान बेचकर जुटायी गयी थी। घटना को चार चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। एक चोर को पहचानने का दावा किया गया है।