कुलपहाड़: कुलपहाड़ प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई करते हुए स्टोन डस्ट से भरा ट्रक पकड़ा
जिलाधिकारी महोबा के निर्देश पर चलाए जा रहे एंटी इलीगल माइनिंग अभियान के तहत प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टोन डस्ट से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। रात्रि में मिली सूचना के आधार पर उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ प्रदीप कुमार के निर्देशन में छापेमारी की गई।उप जिलाधिकारी ने बताया कि नायब तहसीलदार मुकुल कुमार एवं पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।