कनवास: देवली मांजी पुलिस ने 9 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Mar 29, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 9 आरोपियो को अलग अलग स्थानों से अलग अलग धाराओं में गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट जारी कर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि देवली मांजी पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन के विशेष अभियान के दौरान कार्यवाही की गई।