रोहट: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रक किया गया ज़ब्त
Rohat, Pali | Dec 3, 2025 थाना रोहट पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की। मुखबिर से सूचना मिलने पर कलाली मार्ग पर लगाए गए नाके पर एक टैम्पो (ट्रक) को रोककर जांच की गई, जिसमें बजरी भरी पाई गई। पुलिस के अनुसार वाहन चालक किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।