समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026
आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ महापर्व 2026, कायाकल्प अभियान एवं नशामुक्ति अभियान से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
दीपावली एवं छठ महापर्व 2026
दीपावली एवं छठ पर्व 2026 के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल अंतर्गत प्रतिनियुक्त स्थल चिन्हित करते हुए दीपावली एवं छठ पर्व हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया जाएगा।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख सड़कों का पर्याप्त साफ-सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय के द्वारा पूजा घाटों के आस-पास खतरों को चिन्हित कर साईनेज, सूचक बोर्ड एवं झण्डे, खतरनाक घाटों की समुचित घेराबंदी, समुचित रौशनी एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय के द्वारा सभी घाटों पर त्रि-स्तरीय बैरिकेंडिग की व्यवस्था, घाटों पर शौचालयों एवं चेजिंग रूम की व्यवस्था, वॉच टॉवर, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, घाटों पर नजदीकी अस्पतालों की सूचना प्रदर्शित करना, आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ एवं सभी महत्वपूर्णएवं खतरनाक घाटों पर क्या करें, क्या न करे का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे।
छठ पर्व 2026 के अवसर पर दिनांक 13.11.2026 के पूर्वाहन नहाय-खाय से लेकर दिनांक 16.11.2026 के अपराहन तक अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली नदियों में पूर्ण रूप से नाव का परिचालन बंद कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा बक्सर एवं डुमराँव शहर के प्रमुख घाटों यथा रामरेखा घाट, जहाज घाट, नाथ बाबा घाट, ज्योति चौक, मॉडल थाना चौक, सती/गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, सुमेश्वर स्थान घाट, मुनीम चौक एवं छठिया पोखरा पर वॉच टॉवर का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर निर्मित पूजा पंडालों में आवश्यकतानुसार अस्थायी विद्युत कनेक्शन, पंडालों का भौतिक सत्यापन एवं लूज/नंगा तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अग्निशमन वाहन की उपलब्धता एवं हर पूजा पंडालों का फायर एण्ड सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया।
बक्सर अनुमंडल नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 09 खतरनाक घाट है, जो इस प्रकार से हैः- सुमेश्वर स्थान घाट, फुआ घाट/कोहरा घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, संस्कृत विद्यालय घाट, रानी कुआँ घाट, गंगा डिस्वार्ज घाट (पंजाबी मुहल्ला), अहिरौली घाट, पुलिया घाट एवं अर्जुनपुर घाट है।
डुमराँव अनुमंडल नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 09 खतरनाक घाट है, जो इस प्रकार से है:- बीस के डेरा नगपुरा, केशोपुर हनुमान घाट, नियाजीपुर कोइलाबीर बाबा के घाट, नियाजीपुर रामदास राय के डेरा, केशोपुर बगीचा घाट, छठिया पोखरा, बलुआँ घाट, पथलवा घाट, बिहार घाट है।
मिशन कायाकल्पः-
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कुल लक्ष्य 1360 (योजना), कुल ली गयी योजना 2534, तकनीकी स्वीकृति 1345, प्रशासनिक स्वीकृति 1292, सेक्शन एवं एप्रुभल 236, कार्य प्रारम्भ 580 एवं कार्य पूर्ण 232 प्राप्त हो गई है।
नशामुक्त अभियानः-
05 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण मद्य निषेध लागू है बिहार सरकार द्वारा राज्य में निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि 27 अक्टूबर 2026 से 26 नवम्बर 2026 तक नशामुक्त बिहार अभियान चलाया जायेगा। इसे चार चरणों में बांटा गया है:-
1. प्रथम सप्ताह (27-31 अक्टूबर) नगर की प्रतिज्ञा
2. द्वितीय सप्ताह (01-07 नवंबर) गाँव का संकल्प
3. तृतीय सप्ताह (08-16 नवंबर) पर्व और परिवार
4. चतुर्थ सप्ताह (17-25 नवंबर) युवा जोश।
प्रथम सप्ताहः नगर की प्रतिज्ञा
प्रथम सप्ताह नगर की प्रतिज्ञा का था, जिसके अन्तर्गत नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव, नगर पंचायत ईटाढी, चौसा और ब्रह्मपुर के कचड़ा उठाने वाले वाहनों पर नशामुक्ति संबंधित जिंगल प्रसारण, जिंगल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले के चार स्थानों मद्य निषेध कार्यालय, समाहरणालय, रेलवे स्टेशन नगर परिषद-बक्सर, डुमरांव, नगर पंचायत चौसा, ईटाढ़ी और ब्रह्मपुर में रैली के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
द्वितीय सप्ताहः- गाँव का संकल्प
मद्य निषेध विभाग द्वारा प्रदत्त LED वैन के माध्यम से जिले के नशामुक्त के प्रचार-प्रसार हेतु लघु फिल्म का प्रसारण जिले के किला मैदान, बक्सर/महाराजा पेट्रॉल पंप, बक्सर/सफाखाना रोड, डुमरांव डुमरांव पुलिस थाना के सामने /इटाढ़ी बाजार/चौसा बाजार/ महादलित बस्ती, ब्रह्मपुर में किया गया।
जीविका एवं ब्रह्ममकुमारी द्वारा जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निम्न कार्यक्रम किये गये। जो इस प्रकार से है:-
दिनांक 06.11.2026 तक कुल 23 CLF में 76 नशामुक्ति संबधित कार्यक्रम एवं ब्रह्मकुमारी के द्वारा किया गया। जीविका दीदियों में से कुल 4082 नशामुक्त मित्र का चयन किया गया है। जीविका दीदियों और ब्रह्मकुमारियों द्वारा प्रत्येक CLF में नशामुक्ति संबंधित शपथ, परिचर्चा, रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Bihar Education Department #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026