किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय में संधारित की जा रही संचिकाओं, पंजीयों एवं अभिलेखों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के क्रम में सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों का नियमानुसार संधारण एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिए।
साथ ही पत्राचार की स्थिति, आगत-निर्गत पंजी, अनुक्रमणी पंजी, तामिला पंजी, अभिश्रव पंजी, गार्ड फाइल एवं अन्य संबंधित पंजियों के संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिला पदाधिकारी ने कैश बुक को नियमित रूप से अद्यतन रखने, नाजीर रसीद एवं रोकड़ पंजी का समुचित संधारण करने तथा बैंक चेक रजिस्टर एवं अग्रिम पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने लंबित अग्रिम राशि का नियमानुसार शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान विपत्र पंजी, आवंटन पंजी, एसी/डीसी बिल तथा न्यायालय वाद संबंधित अभिलेखों की जांच के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने लंबित विपत्रों का नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
कर्मचारियों की कर्म पुस्तिका, अवकाश पंजी, भंडार पंजी, उपस्थिति पंजी एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी उन्होंने जाँच की ।
सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि अनावश्यक एवं अक्रियाशील बैंक खातों को अविलंब बंद कराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक माह बैंक खातों एवं रोकड़ बही का मिलान एवं अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने अक्रियाशील एवं पुरानी संचिकाओं को सक्रिय संचिकाओं से अलग कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल पर रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकतानुसार अभिलेखों को आसानी से प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में अभिलेखों एवं पंजियों का संधारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप करते हुए नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे ।
निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच को जिला नजारत शाखा के कार्यों एवं अभिलेखों का नियमित पर्यवेक्षण एवं जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनडीसी/ द्वारा भी समय-समय पर शाखा के कार्यों की समीक्षा एवं जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नजारत शाखा कार्यालीय कार्यों में पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सभी पंजियों एवं अभिलेखों को नियमानुसार हर हाल में अद्यतन रखना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच, वरीय उपसमाहर्ता जिला नजारत शाखा , सहित संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे । #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #videogames #vacaciones #2026Goals #newyork