#JEHANABAD: मखदुमपुर कृष्ण शब्द वंशी घाट पर गंगा सह भाष्कर आरती का आयोजन किया गया
जहानाबाद। गुरुवार के शाम मखदुमपुर स्थित यमुने नदी तट स्थित शब्द बंसी घाट के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए पंडित एवं कलाकारों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। आरती से पहले कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुति दी गई। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर घाट के सीढ़ियों पर दीप जलाया गया। छठ के अवसर पर पहले भी घाट पर गंगा आरती एवं भास्कर स्तुति का आयोजन किया गया है। इस अवसर स्थानीय विधायक सूबेदार दास, कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी, पार्षद चुन्नू शर्मा, नीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
#gangaaarti #JehanabadNews #jehanabad #Makhdumpur puchoindia Ganagaarti bhaskararti