लखीसराय: सलेमपुर गांव में ई-रिक्शा की हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप एक ई रिक्शा चोरी हो गया.घटना शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात की बताई जा रही है. रविवार अपराह्न 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया. कैमरे की गुणवत्ता निम्न होने की वजह से चोर की पहचान नहीं हो पाई. मानिकपुर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज हुई है.