कुडू: समाज का विकास संत गाडगे महाराज के विचारों को अपनाकर ही संभव: अमित कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी, धोबी महासंघ
Kuru, Lohardaga | Feb 23, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड में अखिल भारतीय धोबी महासंघ कुडू इकाई द्वारा रविवार शाम 3 बजे स्वच्छता और समाज सुधार के अग्रदूत बाबा संत गाडगे महाराज की 145वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामनगर धोबी टोला, कुडू में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।