कुडू: कुडू में पुलिस ने 250 किलो गांजा किया जब्त, 5 तस्करों को किया गिरफ्तार; रांची NCB में मामला दर्ज
Kuru, Lohardaga | Feb 20, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और कुडू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 किलो गांजा जब्त किया गया। यह गांजा ट्रक (संख्या OD14 Z3324) में लदा हुआ था, जो उड़ीसा से कुडू होते हुए गया और फिर पटना की ओर जा रहा था।