कुडू: कुडू डायट चीरी में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ
Kuru, Lohardaga | Feb 19, 2025 लोहरदगा जिले के मध्य विद्यालयों के 150 प्रभारी प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार शाम 5 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, चीरी में हुआ। यह प्रशिक्षण JCERT की वार्षिक कार्य योजना के तहत डायट प्राचार्य अभिषेक बड़ाईक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।