कुडू: कुडू थाना में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया
Kuru, Lohardaga | Feb 22, 2025 कुडू थाना परिसर में शनिवार शाम 5:00 बजे अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, क्षेत्र में स्वच्छता, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।