कुडू: गीतिलगढ़ के समीप पुलिस ने अवैध बालू से लदे 1 ट्रैक्टर जब्त किया, अवैध बालू खनन बर्दाश्त नहीं होगा: जिला खनन पदाधिकारी
Kuru, Lohardaga | Feb 21, 2025 जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार शाम 5 : 30 बजे खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद के नेतृत्व में कुड़ू पुलिस के सहयोग से एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुड़ू-कैरो मुख्य पथ पर गीतिलगढ़ के समीप अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।