कुडू: लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कदाचार मुक्त संपन्न
Kuru, Lohardaga | Feb 18, 2025 लोहरदगा जिले में वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के चौथे दिन की परीक्षा मंगलवार शाम 5 बजे शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा प्रक्रिया पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकी।