🚨रुद्रप्रयाग: गबनी गांव के पास खाई में गिरा 35 वर्षीय व्यक्ति, रातभर चला सर्च अभियान
📍 ऊखीमठ।चन्द्रापुरी के गबनी गांव के समीप खाई में गिरकर 35 वर्षीय रविन्द्र सिंह लापता हो गए। घटना की सूचना 18 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।
🔴 रातभर चले सर्च अभियान के बावजूद लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दोबारा तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल रविन्द्र सिंह की तलाश जारी है। दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू टीमें अभियान में जुटी हैं।
🙏 रेस्क्यू टीमों की नजरें लापता व्यक्ति की तलाश पर टिकी हैं।
#Rudraprayag #Ukhimath #SDRF #RescueOperation #UttarakhandNews #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 19, 2026