इटाढ़ी: एलटीटी-पटना एक्सप्रेस में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों का हमला, RPF-GRP जांच में जुटी
Itarhi, Buxar | May 27, 2026 डीडीयू-दानापुर रेलखंड पर शराब तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने अचानक हमला बोल दिया। यह घटना बक्सर और डुमरांव स्टेशन के बीच हुई। इस घटना में तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।