जमुई: विट्ठलपुर में घरेलू विवाद से नाराज एक युवक ने लगाई फांसी, सदर अस्पताल से पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 विट्ठलपुर में घरेलू विवाद से नाराज एक युवक ने फांसी लगा लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान शहर के बिट्ठलपुर निवासी धीरेंद्र मंडल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।