जमुई: शक्तिघाट के पास ट्रेन से गिरकर वैशाली जिले का युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड पर झाझा रेलवे स्टेशन स्थित शक्ति घाट के पास रविवार को चलती ट्रेन से एक युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घायल युवक के परिजन को घटना सूचना दी गई। घायल युवक की पहचान वैशाली जिले के गड़ोल भगवानपुर निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।