जमुई: ओझवाडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई की पीटकर की हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 28, 2024 ओझवाडीह गांव में भूमि विवाद के रंजिश में सनकी छोटे भाई टुकन रविदास ने अपने ही बड़े भाई कारु रविदास की पीटकर हत्या कर दी। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।