कुटुंबा: जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो पीएनसी का काम होगा बंद, धूल से राहत और नियमित पानी छिड़काव की विधायक ने दी चेतावनी
कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड हाईवे निर्माण के कारण क्षेत्र की जर्जर हुई सड़कों और धूल प्रदूषण की समस्या को लेकर कुटुंबा विधायक ललन राम ने निर्माण कंपनी पीएनसी के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। बुधवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ एरका स्थित पीएनसी कार्यालय पहुंचे और प्रोजेक्ट जीएम पीके पंकज से मुलाकात कर तत्काल निर्माण कार्य बंद करने की बात कही।