पाली: बालाबेहट निवासी महिला ने नामजद आरोपियों पर उसके पिता की जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Oct 19, 2026 बालाबेहट निवासी महिला ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पैतृक संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से कागजों में हेरा फेरी कर कब्जा कर लिया गया है। उसने उक्त मामले को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की जांच कर उसके हिस्से की संपत्ति उसे दिलाने की मांग की है।