गुमला: सिसई थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से युवक की मौत
Gumla, Gumla | Oct 1, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के लंगट गांव निवासी मुनेश्वर साहु के पुत्र रोहित साहु की बुधवार को गांव के समीप स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रोहित बुधवार को भैंस चराने के लिए गया था। इसी दौरान वह गांव के पास तालाब में भैंसों को नहला रहा था। भैंसों को नहलाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।