पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को चेतावनी दी, गड़बड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के उन्मुखीकरण सह सरकारी वाहन वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। वहीं शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर गड़बड़ करेंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी।