पटना ग्रामीण: पटना रेल थाने में अंतरजिला मोबाइल चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, रेल एसपी ने दी जानकारी
पिछले 24 घंटे में रेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने और शराब के मामले में भी रेल थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पटना रेल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि अंतर जिला मोबाइल चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 9 स्क्रीन टच मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।