पटना ग्रामीण: पहलगाम आतंकियों की तलाश में पटना में छापेमारी, 5 घंटे की पूछताछ के बाद तीन युवकों को जमानत पर रिहा किया गया
पहलगाम के आतंकियों के तलाश में शुक्रवार की देर रात पटना जंक्शन,डाक बंगला चौराहा,होटल गली और फ्रेजर रोड में छापेमारी की गई।हालांकि यहां छापेमारी कितने बजे की गई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल पटना में घूम रहे दो युवकों का चेहरा पहलगाम के आतंकियों के जारी किए गए स्केच से मिला।जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और फ्रेजर रोड से तीन युवकों को पकड़ा गया