पटना ग्रामीण: 24 पाकिस्तानी नागरिकों की पटना में होने की जानकारी मंत्री अशोक चौधरी ने दी और कहा- भारत के निर्देशों का पालन किया जाएगा
24 पाकिस्तानियों के पटना में होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन के द्वारा इन सभी के नाम की लिस्ट भी जारी की गई है और सभी पर नजर रखी जा रही है। इसे लेकर जदयू कार्यालय में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर साफ तौर पर जानकारी देते हुए कहा कि जो भी डायरेक्टिव ऑफ इंडिया है उसे हम फॉलो करेंगे।