पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में रिटायर्ड DSP के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी परेशान करती है
शुक्रवार की देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर रिटायर्ड DSP अरुण कुमार चौधरी के बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। नीरज कुमार कोतवाली थाना क्षेत्र के कौशल्या अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि नीरज को नशे की लत थी। अक्सर शराब पीने को लेकर उसका परिवार से झगड़ा होता था। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।