बिछिया: बिछिया विकासखंड में वित्तीय साक्षरता अभियान, ग्रामीणों को KYC अपडेट के लिए किया जागरूक
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित संस्थान’ द्वारा मंडला जिले में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 22 अगस्त को शाम 4 बजे बिछिया विकासखंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपने बैंक खातों की KYC समय-समय पर बैंक पर जाकर कराने के निर्देश दिए गए l