पटना ग्रामीण: विक्रम थाना क्षेत्र में लूट कांड का पटना में एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने किया उद्भेदन, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम 7:33 पर पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि 17 जनवरी को विक्रम थाना क्षेत्र में पिस्टल का भय दिखाकर₹100000 नगद और बैंक संबंधित दस्तावेज लूट के मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लूट की राशि और हथियार भी बरामद की गई है।