पटना ग्रामीण: पटना में नीट छात्रा के सवाल पर रामकृपाल यादव ने दिलाई लालू राज की याद, कहा- तब कोई सुरक्षित नहीं था
नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने लालू राज की याद दिला दी। रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के कार्यकाल के दौरान कोई सुरक्षित नहीं था। आए दिन लूट हत्या बलात्कार जैसी वारदात होती थी।