पटना ग्रामीण: मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में राज ठाकरे की पार्टी को दिया जवाब, कहा- बिहार भवन बनने से कोई नहीं रोक सकता
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के एक नेता ने बिहार के खिलाफ जहर उगला है। नेता यशवंत किल्लेदार ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि वो मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। वहीं इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो गुरुवार दोपहर करीब 1:00 उन्होंने कहा कि यह सब फालतू की बात है और राज ठाकरे कहीं के राजा नहीं है।