पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 47 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और शराब भी बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 47 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 7:55 पर मामले की जानकारी देते हुए एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 16 लीटर अवैध विदेशी शराब, दो देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन सोने के कंगन, एक कान की बाली, एक सोने की लरी और 87500 रुपए नगद समेत कई चीजे बरामद की गई है।