पटना ग्रामीण: पटना: ₹25000 का इनामी टॉप 10 अपराधी आकाश कुमार ने किया आत्मसमर्पण, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
मनेर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूट के असफल प्रयास और फायरिंग की घटना के मामले में तीन अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण₹25000 का टॉप 10 अपराधी आकाश कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गुरुवार शाम 7:45 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने पटना में दी है।