पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट पुलिस ने बैटरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बैटरी चोरी के द्वारा आरोपियों को पोड़ैयाहाट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी महावीर पंडित से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को महुआटांड़ से बैटरी की चोरी हुई थी।त्वरित अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआटांड़ से सुलेमान सोरेन और अमवार से दीपक मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी के समान बरामद हुए हैं।