Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
usr10636900
वैर (भरतपुर)-- खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ प्रेरणा शेखावत मय जाब्ते के मौके पर पहुंची, क्षत विक्षत हालात में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, भुसावर रोड की है घटना
Weir, Bharatpur
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
डॉ राकेश चाहर व उसके तीन साथियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या- 3 भरतपुर कोर्ट द्वारा सुनाई सजा........
Weir, Bharatpur | Sep 20, 2026
क्रेशर से डस्ट लेकर आ रहे एक ट्रेलर के साथ मारपीट व तोड़फोड़ कर नगदी लूटने का आरोप, तोड़फोड़ का वीडियो भी आया सामने............. वैर थाना इलाके की है घटना
Weir, Bharatpur | Sep 20, 2026
सुहास-अजरौंदा मार्ग पर अतिक्रमण से जलभराव, ग्रामीणों में आक्रोश वैर। सुहास गांव से अजरौंदा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क PWD विभाग के अंतर्गत आती है, लेकिन सड़क के दोनों ओर लोगों द्वारा मिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर नाले की तरह पानी बह रहा है और जगह-जगह पोखर जैसी स्थिति बन गई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग के पास एक स्कूल भी स्थित है। जलभराव और फिसलन के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है और कई बच्चे फिसलकर गिर भी रहे हैं। ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन एवं PWD विभाग से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो युवा और ग्रामीण आंदोलन करते हुए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
Weir, Bharatpur | Sep 20, 2026
सेठी सैनी निवासी मैनाबास 15 सितम्बर को हुआ लापता।18 सितम्बर को भुसावर रोड पर एक निजी नर्सरी के पीछे खेत में एक युवक का शव मिला। कपड़ो से उसकी शिनाख्त सेठी के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसकी मौत की वजह सामने आयेगी।
Weir, Bharatpur | Sep 19, 2026
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा बंध बारैठा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई बयाना। क्षेत्र के गांव नगला शीशों में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणपति प्रतिमाओं का भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। गांव के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के बीच विशाल शोभायात्रा के रूप में ऐतिहासिक बंध बारैठा जलाशय ले जाया गया। यहां धार्मिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का जल विसर्जन किया गया। इस दौरान एक प्रतिमा को ‘बप्पा ऑन बुलेट’ थीम के तहत बुलेट बाइक पर विदा किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मोदक, फल-फूल सहित विभिन्न प्रसाद का भोग लगाया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गांव से गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा एवं ग्रामीण नाचते-गाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Weir, Bharatpur | Sep 19, 2026
भुसावर रोड पर एक नर्सरी के पीछे मिला युवक का शव, एडिशनल एसपी डॉ प्रेरणा शेखावत ने बताया कि..........
Weir, Bharatpur | Sep 19, 2026
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारंभ भरतपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा भरतपुर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन शुक्रवार को कृष्णा नगर स्थित बजाज पैलेस मैरिज होम में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह शेरगढ़ ने की, जबकि संयुक्त निदेशक, संभाग भरतपुर संगीता मानवी मुख्य अतिथि रहीं। उद्घाटन सत्र में ‘संत रविदास का 650वां प्राकट्य दिवस’ विषय पर मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक शिक्षा प्रमुख सुरेश कुंतल ने संत रविदास के जीवन, सामाजिक परिस्थितियों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के ध्वजवाहक थे। वे निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे, जबकि उनके गुरु रामानंद सगुण भक्ति के उपासक थे। उन्होंने संत रविदास के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सामाजिक भेदभाव समाप्त करने और समरस समाज के निर्माण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि संगीता मानवी ने कहा कि देश में सोए हुए शिक्षक से अधिक जागे हुए चाणक्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान, चरित्रवान और सुयोग्य नागरिक बनाना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देने के साथ सही और गलत की पहचान करना सिखाएं। शिक्षक का संवेदनशील होना भी आवश्यक है। द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश राठौर ने ‘प्रभावी प्रार्थना सभा एवं अपना विद्यालय-अपना तीर्थ’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालयों में प्रार्थना सभा को रुचिकर और प्रभावशाली बनाने के लिए दोहा, सूक्ति, सरस्वती वंदना, समूहगान, बोध कथा, समाचार-पत्र वाचन, प्रेरक प्रसंग, कविता पाठ एवं संगीत यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी प्रार्थना सभा से विद्यार्थियों के मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तथा उनके संस्कार और चरित्र का निर्माण होता है। राठौर ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए साफ-सफाई, साज-सज्जा, वृक्षारोपण तथा बाग-बगीचों के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि महासंघ द्वारा ‘संस्कार सरिता’ पुस्तक वितरण एवं ‘एक शिक्षक-एक वृक्ष’ अभियान के माध्यम से विद्यालय विकास में योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि डाइट प्रधानाचार्य नीलमणि चौधरी ने शिक्षकों से विद्यालयों में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक अपने कर्म और कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं, उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष मानसिंह शेरगढ़ ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा भरतपुर जिले का प्रमुख शिक्षक संगठन है और शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संगठन वेतन विसंगति, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति एवं स्थानांतरण, बीसीआई पदनाम एवं ग्रेड पे में बदलाव, संविदा कार्मिकों को स्थायी करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पद सृजन, नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृति तथा स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र लागू कराने जैसे मुद्दों को लेकर प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अनूप पाराशर ने किया। सम्मेलन में महेंद्र सिंह चौधरी, भूदेव प्रसाद शर्मा, महेशचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश खूंटैला, दीनदयाल शर्मा, कमलसिंह तंवर, सतेन्द्र गोदारा, पदम सिंह अजान, भूपेंद्र इंदौलिया, ओमकुमार शर्मा, गजेन्द्र सिंह हथैनी, गजेन्द्र जघीना, लोकेश फौजदार, जीतप्रताप सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राकेश शर्मा, प्रवीण कंसल, अशोक आर्य, गौरीशंकर पाण्डेय, प्रहलाद सिंह, गौरव सैनी, सुरेन्द्र सिंह, मनीष भारद्वाज, गिरधर सिंह, अलका सिंह, पुष्पा शर्मा, निर्मला, सविता फौजदार, सुनीता चाहर, ट्विंकल बंसल, राजकुमारी, सत्यप्रकाश, राघवेन्द्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश वैर, राम सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
Weir, Bharatpur | Sep 19, 2026
भरतपुर में बीजेपी की मेयर बनना तय 🔴 महापौर चुनाव में बड़ा उलटफेर निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने नामांकन लिया वापस 🔴 पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट के फैसले से सियासी हलचल पत्नी विचित्रा सिंह का नामांकन वापस लेने का निर्णय 🔴 बड़े-बड़े दावों के बाद रातोंरात बदला चुनावी समीकरण महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय 🔴 भरतपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर बनना तय अनुराधा सिंह पत्नी हजारी सिंह निर्विरोध महापौर बनने की ओर 🔴 विचित्रा सिंह के नामांकन वापसी के बाद मुकाबला खत्म भरतपुर में अब निर्विरोध होगा महापौर का चुनाव
Weir, Bharatpur | Sep 18, 2026