कुंडा: आईजी प्रयागराज ने अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण
श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने शनिवार दोपहर 2 बजे हथिगवां स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, महिला सुरक्षा और पुलिसकर्मियों क