Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने प्रेरणादायी सहभागिता निभाई। गरिमा महिला संकुल संगठन, दहिकोंगा की अध्यक्ष कौशिल्या दीदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। वहीं सरिता दीदी एवं सुखनतिन नेताम दीदी ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मंच साझा कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। ग्राम करनपुर के तिरंगा स्व-सहायता समूह की सुमित्रा दीदी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों तथा सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिससे उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण की पहलों की जानकारी प्राप्त की। महिला सशक्तिकरण की यह उपलब्धि कोण्डागांव के लिए गर्व का विषय है। #DidiKeGoth #Bihan #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups #Kondagaon Chhattisgarh

MORE NEWS

कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह योजना बालिकाओं की विद्यालय तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने, शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करने तथा ड्रॉपआउट दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के बाद विधायक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
शिक्षित बेटी, सशक्त समाज और हरित भविष्य—इन्हीं संकल्पों के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
#SaraswatiCycleYojana #GirlEducation #WomenEmpowerment #EkPedMaaKeNaam #Kondagaon Chhattisgarh

कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह योजना बालिकाओं की विद्यालय तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने, शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करने तथा ड्रॉपआउट दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के बाद विधायक ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शिक्षित बेटी, सशक्त समाज और हरित भविष्य—इन्हीं संकल्पों के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है। #SaraswatiCycleYojana #GirlEducation #WomenEmpowerment #EkPedMaaKeNaam #Kondagaon Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 9, 2026

जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश
ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश तथा राज्यभर की सफल बिहान दीदियों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियों का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बिहान केवल महिलाओं की आय बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने जिले की 48,316 लखपति दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से नई पहचान बना रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 1,35,861 महिलाओं को प्रतिमाह सहायता राशि का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 सफल बिहान दीदियों को सम्मानित किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों, 20 संकुल स्तरीय संगठनों एवं सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियां ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं और महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों का लाभ प्राप्त किया।
सशक्त महिला, समृद्ध परिवार और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ‘दीदी के गोठ’ एक प्रेरक पहल बनकर उभरा है।
#DidiKeGoth #Bihan #LakhpatiDidi #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups Kondagaon Chhattisgarh

जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश तथा राज्यभर की सफल बिहान दीदियों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियों का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बिहान केवल महिलाओं की आय बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने जिले की 48,316 लखपति दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से नई पहचान बना रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 1,35,861 महिलाओं को प्रतिमाह सहायता राशि का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 सफल बिहान दीदियों को सम्मानित किया गया। जिले के सभी विकासखंडों, 20 संकुल स्तरीय संगठनों एवं सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियां ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं और महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों का लाभ प्राप्त किया। सशक्त महिला, समृद्ध परिवार और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ‘दीदी के गोठ’ एक प्रेरक पहल बनकर उभरा है। #DidiKeGoth #Bihan #LakhpatiDidi #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups Kondagaon Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 9, 2026

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा आयोजित तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं, उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार, फंडिंग, उद्यमिता विकास तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, व्यवसाय विस्तार और नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। युवाओं ने भी अपने स्टार्टअप आइडिया साझा किए और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने युवाओं से अपनी रुचि, कौशल और नवाचार को उद्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज व्यवसाय को नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
#TejasStartup #StartupIndia #Innovation #Entrepreneurship #YouthEmpowerment Kondagaon AtmanirbharBharat

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा आयोजित तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं, उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार, फंडिंग, उद्यमिता विकास तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, व्यवसाय विस्तार और नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। युवाओं ने भी अपने स्टार्टअप आइडिया साझा किए और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने युवाओं से अपनी रुचि, कौशल और नवाचार को उद्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज व्यवसाय को नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। #TejasStartup #StartupIndia #Innovation #Entrepreneurship #YouthEmpowerment Kondagaon AtmanirbharBharat

Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 9, 2026

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक टीकाकरण से वंचित सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
अभियान के तहत सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा लाभार्थियों का पंजीयन U-WIN पोर्टल पर किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा निर्धारित टीकाकरण सत्र में लेकर आएं और इस निःशुल्क एवं सुरक्षित टीके का लाभ दिलाएं।
समय पर टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#HPVVaccination #CervicalCancer #HealthyChhattisgarh #HealthForAll #Kondagaon PublicHealth

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक टीकाकरण से वंचित सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान के तहत सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा लाभार्थियों का पंजीयन U-WIN पोर्टल पर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा निर्धारित टीकाकरण सत्र में लेकर आएं और इस निःशुल्क एवं सुरक्षित टीके का लाभ दिलाएं। समय पर टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #HPVVaccination #CervicalCancer #HealthyChhattisgarh #HealthForAll #Kondagaon PublicHealth

Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 9, 2026