महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक टीकाकरण से वंचित सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
अभियान के तहत सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा लाभार्थियों का पंजीयन U-WIN पोर्टल पर किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा निर्धारित टीकाकरण सत्र में लेकर आएं और इस निःशुल्क एवं सुरक्षित टीके का लाभ दिलाएं।
समय पर टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#HPVVaccination #CervicalCancer #HealthyChhattisgarh #HealthForAll #Kondagaon PublicHealth