जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा आयोजित तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं, उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार, फंडिंग, उद्यमिता विकास तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, व्यवसाय विस्तार और नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। युवाओं ने भी अपने स्टार्टअप आइडिया साझा किए और विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने युवाओं से अपनी रुचि, कौशल और नवाचार को उद्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज व्यवसाय को नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
#TejasStartup #StartupIndia #Innovation #Entrepreneurship #YouthEmpowerment Kondagaon AtmanirbharBharat