दिल्ली कैंटोनमेंट: पुलिस ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, टशन दिखाने के लिए चुराई थी स्पोर्ट्स बाइक
साउथ वेस्ट जिला की सागरपुर थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विकास उर्फ लंगड़ा ढाबा के रूप में हुई है। यह वेस्ट सागरपुर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इसके पकड़े जाने से पुलिस टीम ने सागरपुर थाने में दर्ज एक मामले खुलासा किया है।