स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर ऑटो लिफ्टर को साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम में गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर इससे चोरी के टू व्हीलर खरीदने वाले रिसीवर को भी पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से आधा दर्जन स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।