इंद्रपुरी थाना की पुलिस टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निखिल के रूप में हुई, उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जो कीर्ति नगर और सुभाष प्लेस थाना इलाके से चुराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी नारायण इलाके का रहने वाला है और पहले से 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।