महानिदेशालय रक्षा संपदा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद उमाशंकर पांडे भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई जिसमें रक्षा संपदा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।