शाहजहांपुर में पार्षदों द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार से प्राप्त रकम को आपस में बांटने की शपथ लेने का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए है। हालांकि, एनबीटी विडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल विडियो में कई लोग हाथ में जल लेकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति शपथ दिला रहा है और अन्य लोग उसके पीछे उसे दोहरा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शपथ लेने वाले लोग नगर निगम के पार्षद है। विडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि नगर निगम को होने वाली आय को सभी 60 पार्षदों के बीच बराबर बराबर बांटा जाएगा। एक अन्य व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि समूह के किसी सदस्य के सामने कोई परेशानी आने पर सभी एकजुट होकर उसका साथ देंगे। विडियो में 'गद्दार' बताए जाने वाले किसी व्यक्ति की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है।
विडियो वायरल होने के बाद नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर भी चर्चाएं हो �
Korba, Korba | Aug 26, 2026