देहरादून: प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर मनाएगी उत्सव
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मनाएगी। साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए निवेश को लेकर हुए एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं।