देहरादून: RTO कार्यालय में आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने कहा- अब तक 65 जुगाड़ वाहनों के काटे गए चालान
देहरादून में परिवहन विभाग ने जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे इन वाहनों से न केवल यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी, बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा था। विभाग द्वारा अबतक 65 जुगाड़ वाहनों के चालान काटे गए है.