देहरादून: देहरादून रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक और स्कूटी रेंट सेवा, पहले दिन से ही लोगों में दिखा उत्साह
देहरादून रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों की सुविधा के लिए अब बाइक और स्कूटी रेंट पर मिलना शुरू हो गई हैं। रेलवे की 'न्यू एंड इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू स्कीम' के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। स्टेशन परिसर में बने काउंटर से यात्री 24 घंटे के लिए दोपहिया वाहन किराए पर लेकर आसपास के क्षेत्रों में घूम सकते हैं।