देहरादून: मसूरी नगर पालिका ने मसूरी में फलदार पौधों का रोपण किया, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मसूरी नगर पालिका परिषद ने मसूरी स्थित एम.पी.जी कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभासदों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हर एक पौधा भविष्य की सांसें हैं और हमें इन्हें संजोना होगा।