ग्राम पंचायत तिसाया मुख्यालय पर रविवार को ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान’ के तहत जागरूकता रथ पहुंचा। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत 16 से 28 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गांवों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाना है। रविवार को रथ के तिसाया पहुंचने पर प्रशासक युगल मीणा ने ग्राम विकास..