कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विष्णुपद मंदिर एवं आसपास के घाटों का किया निरीक्षण
आज दिनांक 23.11.2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अपर जिला दंडाधिकारी, गया, नगर आयुक्त, गया नगर निगम तथा टाउन डीएसपी-1 के साथ विष्णुपद मंदिर एवं आसपास स्थित विभिन्न घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुगम आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar GAYA Police Nagar Nigam Gayaji
#KartikPurnima #GayaJi #VishnupadTemple #DevoteeSafety #gaya
Gaya, Bihar | Nov 23, 2026